Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * BMW बाइक से छत्तीसगढ़ पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सुनील बाली *,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम...

* BMW बाइक से छत्तीसगढ़ पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सुनील बाली *,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
374

* BMW बाइक से छत्तीसगढ़ पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सुनील बाली *,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

राजनांदगांव::::::: बॉलीवुड हिन्दी फ़िल्म जगत के को- स्टार सुनील बाली का, स्थानीय स्वामी विवेकानंद चौक में, हिन्दू युवा मंच जिला इकाई के नें जोरदार स्वागत किया गया। सुनील बाली सेव वाटर और सेव डॉटर (बेटी बचाओ और जल संरक्षण) की मुहीम लेकर अपनी बीएमडब्ल्यू बाईक से भारत भ्रमण पर निकले हैं। इसी क्रम में उनका राजनांदगाँव पहुँचना हुआ।

राजनांदगाँव के इस पड़ाव में, हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी और विकास बंजारी के नेतृत्व में स्थानीय स्वामी विवेकानंद चौक में, ढ़ोल नगाड़ो और फूल मालाओं के साथ उनका पूरी आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया।

हाल ही में कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फ़िल्म हिंदुत्व में भी उन्होंने मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभाया था, साथ ही राजकुमार राव (कलेक्टर) अभिनित फ़िल्म शादी में जरूर आना में राजकुमार राव के निज सहायक की भूमिका उन्होंने निभाई थी। वश इनकी अपकमिंग फ़िल्म है, जो की एक हॉरर फ़िल्म है।

सन्नी देओल अभिनित घायल द वन्स अगेन सहित उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कुल 16 फिल्मों में अभिनय किया है। वो बॉलीवुड के एक जाने माने फोटोग्राफर भी हैं। फोटोग्राफी और बाईक राईडिंग उनका जूनून रहा है।

कोरोना काल के बाद ज़ब कई जिंदगीयाँ हॉस्पिटल के बिस्तर में दम तोड़ने लगीं तब, उन्होंने सोचा कि, जिंदगी को अब एक अलग और नये तरीके से जीया जाये और उन्होंने बाईक राईडिंग के अपने शौक को, एक मुहीम का रूप देते हुए, सेव वाटर और सेव डॉटर का संदेश देते हुए पूरे देश का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूकता का संदेश दे रहें हैं।

अपने इसी उद्देश्य को लेकर आज उनका संस्कारधानी राजनांदगाँव आगमन हुआ था। इस दौरान उन्होंने शहर के कई पत्रकारों से भेंट भी की पत्रकार वार्ता भी ली, जिसमे उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से इस पूरे सफर के अनुभवों को साझा किया।

उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि, पूरे सफर के दौरान एक बात यह जानने को मिली की भारत के लोग बहुत दयालु और सहयोग की भावना रखते हैं।

महज दो साल के अपने इस यादगार सफर में लगभग 10 किलोमीटर का सफऱ अब तक तय कर लिया है।

इसके बाद बहुत जल्द वो, 6 महीने की विदेश यात्रा पर भी जानें वाले हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि, वो अपने बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक मित्रों से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि, बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग छत्तीसगढ़ की मनोरम वादियों में भी हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here