*हैप्पीनेस एक्सप्रेस, आई मिलकर सहभागिता निभायें समाज में बदलाव लायें :-नीरज गेरा*,,
,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,
बीजापुर -जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जिला पंचायत सभाकक्ष एवं शासकीय महाविद्यालय बीजापुर में 05 एवं 06 दिसंबर 2022 को हैप्पीनेस एक्सप्रेस कार्यक्रम का युवाओं एवं स्वयंसेवकों का क्षमतावर्धन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। मोटीवेशनल स्पीकर एवं फैसिटेलिटिटर श्री नीरज गैरा द्वारा कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बीजादूतीर स्वयंसेवकों के लिए उत्साहवर्धन एवं मोटिवेशन के रूप में काम करेगा। और प्रशासन को सामाजिक सहभागिता के लिए स्वयंसेवकों से सहयोग प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के प्रांरभ में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री राहुल कौशिक द्वारा राष्ट्रीय स्तर के मोटिवेशनल स्पीकर नीरज गेरा का स्वागत किया गया।
हैप्पीनेश एक्सप्रेस कार्यक्रम के अंतर्गत नीरज गेरा द्वारा गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सेवा पर दृष्टिकोण एवं समझ बताते हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, नारी सम्मान एवं अपने निजी जीवन में उत्साह एवं खुशियों को किस तरह व्यवस्थित करते हुए परिवार एवं समाज में व्यवहार परिवर्तन को बेहतर बनाये जा सकता है इस पर युवाओं को प्रेरित किया गया। हर क्षण को खुशी से व्यतीत कर सकरात्मक उर्जा कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही हैप्पीनेश के साथ कार्य करने पर कार्य सरलता के साथ होने की बात बताई गई। बीजादूतीर स्वयंसेवकों द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा किया गया कि आप लोगों के द्वारा पूर्ण रूप से निस्वार्थ भाव से कार्य किया जा रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उक्त कार्यक्रम में यूनिसेफ जिला सलाहकार श्री भरत साहू द्वारा कार्यक्रम आयोजन हेतु फैसिटिलेट किया गया।
