*ब्रह्मानंद नेताम कर रहे हैं प्रचार झारखंड पुलिस कर रही है थाने में बैठकर इंतजार…पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबूकर की रिपोर्ट*

0
148

*ब्रह्मानंद नेताम कर रहे हैं प्रचार झारखंड पुलिस कर रही है थाने में बैठकर इंतजार*

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले झारखंड पुलिस ने कांकेर जिला में दस्तक देते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बोखलाए पड़े हैं। पिछले दो दिनों से भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार ठप पड़ गया है। मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर ब्लॉक के समीप भैसाकन्हार (क) गांव में चुनाव प्रचार करने गए थे। लेकिन उसके बाद कहा गए इसका किसी को कोई जानकारी नहीं है आला नेताओं व कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिन भर दुर्गुकोंदल ब्लॉक के गांवों में प्रचार के लिए गए हुए हैं।

लेकिन सूत्रों से यहां जानकारी मिल रही है कि प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को किसी बीजेपी नेता के घर में रखा गया हैं। जिससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा पुरी प्लांनिंग के तहत अपने प्रत्याशी को झारखंड पुलिस से बचाने की कोशिश में लगी है एक तरफ भाजपा अपने प्रत्याशी को गिरफ्तार करने देने की बात करती है और दुसरी तरफ खूद उसे पुलिस से बचाते यहां वहां छुपाती फिर रही है। सवाल यह है कि अगर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम निर्दोश है तो वह पुलिस व मीडिया के सामने आने से क्यों डर रहा है? सवाल यह भी उठता है कि झारखंड पुलिस अभी तक भाजपा कार्यालय में क्यों दबिश नहीं दी क्या इसके पिछे भी राजनितिक चाल तो नहीं रहा है?..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here