Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * माह के पहले दिन इन चार राशि वालों को होगा धन...

* माह के पहले दिन इन चार राशि वालों को होगा धन लाभ…इन राशियों को धन और सेहत का रखना होगा ध्यान…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…..* *तेज नारायण सिंह*

0
152

* माह के पहले दिन इन चार राशि वालों को होगा धन लाभ…इन राशियों को धन और सेहत का रखना होगा ध्यान…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन…..*
*तेज नारायण सिंह*

* आज दिन मंगलवार है देखें आज का राशिफल..*

*आज का पंचांग : आज 1 नवंबर मंगलवार*

*तिथि- अष्टमी तिथि 11:04 PM तक उपरांत नवमी*

*आज का नक्षत्र- श्रवण 02:53 AM तक उपरांत धनिष्ठा*

*आज का करण-विष्टि , बव बालव*

*आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष*

*आज का योग-गण्ड *

*आज का वार-मंगलवार*

*राहुकाल – 02:57 PM से 04:21 PM तक *

*चन्द्रमा – मकर राशि पर संचार करेगा*

*जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा*

*मेष राशि *
मेष राशि वाले आज का दिन बढ़िया है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उलझनें बढ़ेंगी। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। किसी दूसरे पर या पार्टनर पर विश्वास नुकसानदेय रहेगा। प्रेम संबंध में साथी की तलाश पूरी होगी । वैवाहिक बंधन और परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी। आज जातक का सेहत बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज ऊं भाष्कराय नम:।

*वृष राशि *
वृष राशिवालों के लिए आज ऑफिस में जातक के काम को अहमियत नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय में निवेश से भविष्य में लाभ संभव है।शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ऊं बृहस्पतिदेवाय नम:।

*मिथुन राशि *
मिथुन राशिवाले जातक को लाभ मिलेगा। जातक आज व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे जो भविष्य के लिए सुखद संकेत है। नौकरी की तलाश में रहेंगे। पढ़ाई में बाधा आएगी। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा। सेहत का ख्याल रखें। प्यार के लिए दिन बढ़िया है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

*कर्क राशि *
कर्क राशिवाले व्यवसाय में किया गया निवेश फलदायी रहेगा। लेकिन नौकरी में मनमुताबिक काम न होने से परेशानी होगी। शिक्ष-प्रतियोगिता और लेखन साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे।परिवार का ख्याल रखें। प्रेम में ना सुनने की भी आदत आज डालनी होगी। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ेगी। यात्रा से बचें।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– जातक हनुमान जी की स्तुति करें।

*सिंह राशि *

सिंह राशि वाले जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कुछ खास नहीं रहेगा। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। घर में धार्मिक या वैवाहिक आयोजन होगा। परिवार के साथ आज खुशियों में शामिल होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में धोखा खाएंगे।

शुभ रंग- पिच कलर

उपाय– ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

*कन्या राशि *
कन्या राशि वाले आज यात्रा से दूर रहना होगा। बाहर जाने से पहले जरूरी बातों पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी होगी। नौकरी और व्यवसाय में भाग्यशाली दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा।प्रेम संबंध में बात आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां की बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– शनिदेव के नाम पर तिल, गुड़ और तेल का दान करें।

*तुला राशि *
तुला राशिवाले आज सेहत खराब होगी। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगें। परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूटेगा।नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश होंगे और व्यवसाय में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी का साथ नहीं मिलेगा। अपनी भावनाओं का ख्याल रखें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– रामायण मनका का पाठ करें।

*वृश्चिक राशि *
वृश्चिक राशिवाले जातक का दिन आराम में गुजरेगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जातक के प्रेम संबंधों पर परिवार की सहमति बनेगी। शिक्षा के लिए घर से बाहर जाएँगे। बच्चों की शिक्षा में रुकावटें आएगी। आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन जातक के लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– सुंदरकांड का पाठ करें।

*धनु राशि *
धनु राशि वाले आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज इस राशि के जातक को सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी जातक की आलोचना करेंगे। व्यवसाय में नुकसान संभव है। शिक्षा में बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम के लिए दिन बढ़िया है।वैवाहिक बंधन में बधेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

*मकर राशि *
मकर राशिवाले जातक के लिए रिश्तों में प्यार भरने वाला है।साथी की तलाश सोशल मीडिया के जरिए पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। व्यवसाय में दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत का ख्याल रखें , बाहर बिना मास्क का निकलें।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– घर में खरगोश या गाय पाले।

*कुंभ राशि *
कुंभ राशिवाले आज के दिन जातक के लिए संघर्ष से भरा रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। आज पढ़ाई को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। व्यवसाय में सामान्य रहेगा, लेकिन अगर किराने का व्यवसाय है तो अप्रत्याशित धन लाभ होगा। आज परिवार मे किसी खास की तबियत खराब हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें

*मीन राशि *
मीन राशिवाले आज का दिन अगर चालाकी से काम लेंगे तो सफलता निश्चित है। नौकरी में जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति संभव होगी। व्यवसाय में जातक के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। साथ ही करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम के मामले अभी थोड़ा इतंजार करना होगा। सेहत का ख्याल रखें। बिना मास्क बाहर ना जाएं।

शुभ रंग- आसमानी,

उपाय– लाल कपड़ा का दान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here