Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home अपराध *एसपी अक्षय कुमार के निर्देश में अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब...

*एसपी अक्षय कुमार के निर्देश में अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई* *शराब परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार*

0
631

मनीष कौशिक की रिपोर्ट

थाना अंबागढ़ चौकी

➡️ शराब परिवहन करते एक शराब कोचिया गिरफ्तार
➡️ आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देसी प्लेन शराब किया गया जप्त
➡️ जप्त शराब की मात्रा 8.640 बल्क लीटर कीमती लगभग 3840₹
➡️ आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
➡️ अंबागढ़ चौकी पुलिस की अवैध शराब पर लागातार कार्यवाही जारी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी श्री वाई0 अक्षय कुमार (भा0पु0से0), अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में अवैध शराब बिक्री तथा परिवहन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर आरोपी सुरेंद्र कोमरे निवासी वार्ड नंबर 03 ईमाम चौक अंबागढ़ चौकी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखें 48 पौवा देसी प्लेन शराब छत्तीसगढ़ शासन निर्मित शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|

 

त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए नगर के मार्केट क्षेत्र में दिनांक 27.10.2022 को थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा सहायक उपनिरीक्षक होम प्रकाश सलामें के नेतृत्व में आरक्षक 1525 अर्जुन वर्मा, 1366 ललित कुंजाम कस्बा भ्रमण पेट्रोलिंग पर रवाना किया था, दौरान पेट्रोलिंग भ्रमण के मुखबिर सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही कर भारत पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड अंबागढ़ चौकी में आरोपी सुरेंद्र कोमेरे पिता स्वर्गीय कमल कोमरे उम्र 45 साल निवासी वार्ड नंबर 3 इमाम चौक अंबागढ़ चौकी को एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 48 पौवा देसी प्लेन शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया, आरोपी से उक्त शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी को आज दिनांक 28.10.2022 को न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक होम प्रकाश सलामें, आरक्षक 1525 अर्जुन वर्मा, आरक्षक 1366 ललित कुंजाम का उल्लेखनीय भूमिका रहा|

*””थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है आगे भी अभियान जारी रहेगा””*

कार्तिकेश्वर जांगड़े (निरीक्षक)
थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here