Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *उपचारात्मक (बेसलाइन) परीक्षा का मूल्यांकन दीपावली अवकाश के बाद कराया जावे*

*उपचारात्मक (बेसलाइन) परीक्षा का मूल्यांकन दीपावली अवकाश के बाद कराया जावे*

0
379

 

रिपोर्ट मनीष कौशिक मोहला

*उपचारात्मक (बेसलाइन) परीक्षा का मूल्यांकन दीपावली अवकाश के बाद कराया जावे*

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मोहला मानपुर चौकी के जिला अध्यक्ष श्रीहरी, जिला सयोंजक रमेश सोनी,भेषराम रावटे,जिला उपाध्यक्ष राममणि द्विवेदी,रूपेंद्र नन्दे,जिला कोषाध्यक्ष सुधन सिंह कोरेटि,जिला महासचिव चेतन भुवार्य,रविंद्र रामटेके,हिमेश्वरी देवांगन, जिला महामन्त्री किशोर देवांगन,संजय देवांगन,दिवाकर बोरकर,जिला संगठन मंत्री कांता बंसोड़,सरोज साहू,जिला संगठन सचिव दिलीप धनकर,जिला प्रचार सचिव जीवन नेताम,मिडिया प्रभारी अंगद सलामे,राहुल देव रामटेके,देवशंकर तारम,ने बताया कि छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष, संभाग प्रभारी दुर्ग विनोद गुप्ता,प्रांतीय संगठन मंत्री बाबूलाल लाडे,प्रांतीय महिला प्रतिनिधि ललिता कन्नौजे ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व संचालक लोक शिक्षा को पत्र लिखकर उपचारात्मक (बेसलाइन) परीक्षा का मूल्यांकन दीपावली अवकाश के बाद कराने की मांग की है।

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार प्रदेश भर के स्कूलों में 19 व 20 अक्टूबर 2022 को कक्षा – छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का उपचारात्मक (बेसलाइन) परीक्षा आयोजित किया जा रहा है, जिसके उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन 21 व 22 अक्टूबर 2022 को करने का निर्देश दिया गया है, मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका को 23 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।
छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 से 26 अक्टूबर 2022 तक दीपावली अवकाश घोषित किया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रीहरी ने कहा है कि दीपावली अवकाश में ही शिक्षकों को 21 से 23 अक्टूबर 2022 तक मूल्यांकन कर जमा करना पड़ेगा, जिसके कारण शिक्षकगण दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व में भी अपने मूल निवास स्थान नहीं जा पाएंगे।
मूल्यांकन कार्य को दीपावली अवकाश के बाद भी कराया जा सकता है।

उपचारात्मक (बेसलाइन) परीक्षा के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य दीपावली अवकाश के बाद कराने हेतु आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here