HomeUncategorizedसरायपाली में आज न्यूरो और चेस्ट विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, ब्रेन-नसों से लेकर...

सरायपाली में आज न्यूरो और चेस्ट विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, ब्रेन-नसों से लेकर फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों की होगी जांच..

सरायपाली में आज न्यूरो और चेस्ट विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, ब्रेन-नसों से लेकर फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों की होगी जांच

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के लिहाज से आज गुरुवार, 12 नवंबर को एक अच्छी पहल होने जा रही है। सरायपाली स्थित अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में ब्रेन, नसों, रीढ़ की हड्डी, फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों की जांच एवं परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इससे मरीजों को न्यूरो और चेस्ट संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करने से राहत मिल सकेगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष चिकित्सा सेवा के तहत न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली मरीजों को परामर्श देंगे। वे ब्रेन, नसों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं की जांच करेंगे। उनके पास MBBS, MS, MCh (Neurosurgery) की विशेषज्ञ योग्यता के साथ मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप है। ब्रेन और नसों से जुड़ी समस्याओं, रीढ़ की हड्डी में परेशानी सहित न्यूरो संबंधी रोगों से पीड़ित मरीज उनसे परामर्श ले सकेंगे।

वहीं, हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD – Respiratory Medicine) भी आज मरीजों को अपनी सेवाएं देंगी। वे फेफड़ों की बीमारी, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी, खर्राटे और नींद संबंधी विकार जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार के लिए परामर्श देंगी।

दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सरायपाली में उपलब्ध रहेंगे। खास बात यह है कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने से सरायपाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और जांच के लिए बड़े शहरों तक जाने की परेशानी से भी राहत मिल सकेगी।

स्थान: अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली।

समय: आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

संपर्क नंबर: 9303623130, 7773086100, 9174335366।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES