HomeUncategorizedबसना में आज 30 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, अग्रवाल नर्सिंग होम...

बसना में आज 30 अगस्त को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, अग्रवाल नर्सिंग होम में दंत एवं शिशु रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श..

बसना में आज अगस्त को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, अग्रवाल नर्सिंग होम में दंत एवं शिशु रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी अच्छी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 30 अगस्त 2026 को दंत रोग एवं शिशु रोग विशेषज्ञों की विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस दौरान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी।

दंत रोग विभाग में डॉ. स्नेहल बंसोड़, MDS, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन तथा मुख कैंसर सर्जन मरीजों की जांच करेंगे। वहीं डॉ. अभिषेक अग्रवाल, BDS, MDS, रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे। दांतों और मुंह से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ मुख कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा दी जाएगी।

अस्पताल द्वारा बताया गया है कि मुंह में लंबे समय से छाले, गांठ, लाल या सफेद चकत्ते, मुंह कम खुलना अथवा मुंह में जलन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है।

वहीं शिशु रोग विभाग में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल बच्चों एवं नवजात शिशुओं की जांच करेंगे। अस्पताल में नवजात शिशु एवं बच्चों के ICU, गंभीर एवं जटिल बीमारियों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। साथ ही 96 स्लाइस CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीजों को आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। विशेष चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ लेने के लिए क्षेत्र के मरीज 30 अगस्त को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना पहुंच सकते हैं।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

संपर्क: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699.

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES