Homeबीजापुरकेंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 199 बटालियन ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया...

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 199 बटालियन ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जवानों की कलाई पर बांधी राखी

दिनांक 28/08/2026 को 199 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा रक्षाबंधन का पर्व स्कूली बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्री आनंद कुमार, कमांडेंट के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा बलों एवं स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ विश्वास, सुरक्षा और अपनत्व का संदेश दिया। छात्राओं ने जवानों की कलाई पर प्रेमपूर्वक राखी बांधते हुए उनके दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य एवं देश सेवा में सदैव सुरक्षित रहने की कामना की।

जवानों ने भी स्कूली बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। इस दौरान जवानों एवं बच्चों के बीच आत्मीय संवाद हुआ, जिससे बच्चों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास एवं अपनत्व की भावना और अधिक प्रबल हुई।

कार्यक्रम के दौरान श्री विनोद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा भविष्य में देश के जिम्मेदार एवं सशक्त नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों को मिठाई एवं उपहार सामग्री वितरित की गई। बच्चों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर खुशी व्यक्त की तथा जवानों के प्रति अपने स्नेह एवं सम्मान को साझा किया।

इस आयोजन से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना को और मजबूती मिली। ऐसे आयोजनों के माध्यम से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं के साथ निरंतर जुड़ाव स्थापित कर क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, विश्वास एवं सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री बाबू साहेब, उप कमांडेंट, श्री ईश्वर चंद्र शर्मा, उप कमांडेंट, श्री दर्शन यादव, उप कमांडेंट, श्री प्रीतेश कणिक, चिकित्सा अधिकारी, अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवान तथा विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES