HomeUncategorizedबसना में आज 23 अगस्त को नाक-कान-गला और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञों का...

बसना में आज 23 अगस्त को नाक-कान-गला और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञों का विशेष परामर्श शिविर समय 10 बजे से शुरू..

बसना में आज 23 अगस्त को नाक-कान-गला और मस्तिष्क रोग विशेषज्ञों का विशेष परामर्श शिविर समय 10 बजे से शुरू..

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 23 अगस्त 2026 को नाक, कान एवं गला तथा मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों से संबंधित मरीजों के लिए विशेष विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार सुविधा उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस दौरान विभिन्न गंभीर एवं सामान्य रोगों से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी, MS (ENT) 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल में लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से नाक, कान एवं गले से संबंधित बीमारियों के उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इनमें नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी का तिरछापन, हैमिकोसिस्टाइटिस, थायरॉयड, घेंघा रोग, कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना तथा नाक, कान एवं गले के कैंसर जैसी समस्याओं का उपचार शामिल है। मुंह एवं जीभ के कैंसर से संबंधित मरीज भी विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे।

वहीं मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों के लिए डॉ. पंकज शाह, MBBS, MD, DNB Neurology 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे। विशेषज्ञ से असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नस एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याएं, मिर्गी एवं स्ट्रोक (लकवा), डिस्क प्रोलैप्स, पार्किंसन, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, झुनझुनी तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जांच एवं चिकित्सकीय सलाह ली जा सकेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों की उपलब्धता के दिन विशेष परामर्श की व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 22 अगस्त तक अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES