*विभाग से तटस्थ प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराने की माँग*
बीजापुर 20 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हो रही एन एच एम की संविदा भर्ती प्रक्रिया में कौशल परीक्षा विभाग से तटस्थ प्रशासनिक अधिकारी की प्रत्यक्ष उपस्थिति एवं निगरानी में संपन्न कराने की माँग श्रीमान कलेक्टर महोदय से की।
प्रश्नपत्रों को तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी हो या उत्तर पुस्तिका जांचने का कार्य उक्त अधिकारी के निगरानी में विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं दक्ष कर्मचारियों से कराने की माँग संघ ने की।
परीक्षा कक्ष में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति, चाहे वह विभाग का ही क्यों ना हो, के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ मूल्यांकन कार्य उसी परीक्षा केंद्र में उसी तिथि को संपन्न कराकर अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका दिखाई जाए।
अभ्यर्थियों यदि अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं तो उन्हें आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्राप्त हो सके।
उक्त सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कौशल परीक्षा की गरिमा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने की दृष्टि से एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति से बचने के लिए उक्त चयन परीक्षा स्वास्थ्य विभाग से तटस्थ प्रशासनिक अधिकारी की प्रत्यक्ष उपस्थिति एवं निगरानी सम्पन्न कराने की माँग संघ ने की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित मुकेश पटेल एवं राजेश यालम उपस्थित रहे।

