Homeछत्तीसगढ़जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब चुनाव: 12 नामांकन पत्र हुए जमा,...

जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब चुनाव: 12 नामांकन पत्र हुए जमा, अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार मैदान में,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब चुनाव: 12 नामांकन पत्र हुए जमा, अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार मैदान में,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया शेष

बीजापुर।,,,,,,,,,,,,,,जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बीजापुर के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। चुनाव कार्यक्रम के तहत अब तक विभिन्न पदों के लिए कुल 12 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 5 दावेदार मैदान में हैं।

निर्वाचन अधिकारी अशोक मिश्रा एवं अयूब खान ने बताया कि मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 1 अगस्त को किया गया था। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में 19 सदस्यों को निष्कासित करते हुए 13 अगस्त को 46 सदस्यों की संशोधित मतदाता सूची जारी की गई थी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त से नामांकन पत्रों का वितरण प्रारंभ हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए कमलेश पैंकरा, के. संतोष कुमार, गणेश मिश्रा, ईश्वर सोनी और बी. गौतम राव ने नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए इरशाद खान, आशीष पदमवार, बसंत मामडीकर एवं बी. गौतम राव ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए बी. गौतम राव, सिरोज विश्वकर्मा और प्रशुन शर्मा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नामांकन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त तथा नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त दोपहर 1 बजे तक निर्धारित थी। सभी प्रत्याशियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं।

अब 21 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। 23 अगस्त को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 31 अगस्त को होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES