HomeUncategorizedमहासमुंद मे 20 को लगेगा रोजगार मेला.8वीं पास से ग्रेजुएट और नर्सिंग...

महासमुंद मे 20 को लगेगा रोजगार मेला.8वीं पास से ग्रेजुएट और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर .292 पदों पर होगी सीधी भर्ती

राहुल भोई महासमुंद..

8वीं पास से ग्रेजुएट और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

महासमुंद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, महासमुंद की ओर से 20 अगस्त 2025 को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

मेले में 7 निजी कंपनियां कुल 292 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, कृषि स्नातक और नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद उपलब्ध हैं। पद और योग्यता के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को ₹3,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

Svatantra Microfin Pvt. Ltd. — Field Officer के 30 पद। योग्यता 10वीं/12वीं पास। वेतन ₹10,000 से ₹12,200।

Swabhimaan Finance Pvt. Ltd. — Customer Relationship Officer के 25 पद। योग्यता 12वीं पास। वेतन ₹11,000 से ₹17,000।

Puskal Agrotech Limited — Sales Officer/Representative के 20 पद। 12वीं पास एवं B.Sc. Agriculture अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतन ₹10,000 से ₹20,000।

Vector Finance Pvt. Ltd. — Customer Care Executive के 22 पद। योग्यता 12वीं पास। वेतन ₹14,900 से ₹20,000।

LIC Mahasamund — Bima Sakhi/Insurance Advisor के 45 पद। योग्यता 10वीं पास। वेतन ₹5,000 से ₹17,000 तथा बोनस।

Alert SGS Private Limited — Security Guard/Nursing Staff के 105 पद। 8वीं/मिडिल पास तथा B.Sc. Nursing अभ्यर्थियों के लिए अवसर। वेतन ₹7,000 से ₹30,000।

UPDT Education Tech. Pvt. Ltd. — Training Officer के 25 पद। योग्यता ग्रेजुएशन। वेतन ₹3,000 से ₹15,000।

अपने क्षेत्र में नौकरी का भी मौका

रोजगार मेले की खास बात यह है कि चयनित युवाओं को महासमुंद, रायपुर, आरंग, गरियाबंद, सरायपाली, कवर्धा, खरोरा और धमतरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिल सकता है। यानी युवाओं को अपने शहर या आसपास के क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावना रहेगी।

गांव-गांव में मुनादी कर पहुंचाई जा रही जानकारी

युवाओं को रोजगार मेले की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से भी पहल की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत तथा सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी कराकर रोजगार मेले की जानकारी दी जा रही है।

अभ्यर्थी ये दस्तावेज लेकर पहुंचे

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, बायोडाटा (Resume) और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर महाविद्यालय परिसर पहुंचने की सलाह दी गई है।

रोजगार मेले की तारीख: 20 अगस्त 2025

समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

स्थान: शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद

कुल कंपनियां: 7

कुल पद: 292

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES