🔳*भव्य तिरंगा बाइक रैली से गूंजा बीजापुर रेंज*,,,,,,,
,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,
🔳राष्ट्र की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनांक 13 अगस्त 2026 को बीजापुर रेंज में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 12 वाहिनियों (22, 62, 85, 153, 168, 170, 196, 199, 214, 222, 229 तथा 241) के 500 से अधिक अधिकारी एवं जवानों ने दुगोली स्थित 214वीं वाहिनी मुख्यालय से 250 से अधिक मोटरसाइकिलों के साथ भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली।
🔳रैली को बीजापुर रेंज के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश चौधरी एवं श्री रणदीप शर्मा, कमांडेंट 22वीं वाहिनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पांच भागों में विभाजित होकर नाम्बी, तर्रेम, भोपालपटनम, गंगालूर एवं भैरमगढ़ तक पहुंची।
🔳 “नक्सल मुक्त भारत एवं शहीदों को नमन” की थीम पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जवानों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगे से सजी मोटरसाइकिलों एवं वाहनों तथा देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
🔳इस अवसर पर जवानों एवं अधिकारियों में नक्सल मुक्त भारत की उपलब्धि को लेकर उत्साह एवं गौरव दिखाई दिया। रैली का उद्देश्य केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित, विकसित एवं प्रगतिशील भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा।
🔳रैली के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं विकास के नए दौर का संदेश दिया।
🔳श्री राकेश चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक का संदेश
🔳श्री राकेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली देश की एकता, शांति और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। नक्सल मुक्त भारत की उपलब्धि सुरक्षा बलों के साहस, त्याग और निरंतर समर्पण का परिणाम है। अब हमारा संकल्प है कि शांति के इस वातावरण में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को नई गति मिले और क्षेत्र के लोगों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बने ।

