HomeUncategorizedमहासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर...

महासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं

राहुल भोई महासमुंद.. 

महासमुंद नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी पर अभद्र व्यवहार, छुट्टी मांगने पर दुर्व्यवहार करने, अतिरिक्त काम कराने और काम से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श को हटाने की मांग की है। वहीं नगरपालिका सीएमओ ने महिलाओं के आरोपों को निराधार बताया है।

महासमुंद नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम करने वाली स्वच्छता दीदियां कलेक्टोरेट पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाने की मांग की।

oppo_0

स्वच्छता दीदियों मे ममता ठाकुर और जमुना यादव ने आरोप लगाते हुए कहाँ की वर्तमान में मिशन क्लीन सिटी के प्रभारी नवशाद बक्श द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार किया जाता है। व्यक्तिगत या स्वास्थ्यगत कारणों से छुट्टी मांगने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए अपमानित किया जाता है। काम के दौरान किसी तरह की समस्या बताने पर उसका समाधान करने के बजाय मनमाने तरीके से व्यवहार किया जाता है और काम से निकालने की धमकी दी जाती है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के मूल कार्य के अलावा उनसे अतिरिक्त काम भी कराया जाता है।निर्धारित आठ घंटे की जगह 10 से 12 घंटे तक काम कराया जाता है और अतिरिक्त काम नहीं करने पर एक दिन का वेतन काटने की बात कही जाती है। स्वच्छता दीदियों का कहना है कि जब तक मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को हटाया नहीं जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी।

इस पूरे मामले में नगरपालिका के सीएमओ सौरभ शर्मा का कहना है कि स्वच्छता दीदियों की मांगों को लेकर पहले ही बातचीत हो चुकी है और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है। मणिकंचन केन्द्र में कैमरा लगाये जाने पर सी एम ओ ने सफाई देते बताया कि स्वच्छता दीदियों की सुरक्षा के लिए ही लगाए गये है । कैमरा संबंधित आरोप गलत है।

स्वच्छता दीदियों ने प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप दिया है और मांग पूरी नहीं होने तक काम नहीं करने की बात कही है। अब देखना होगा कि नगरपालिका प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES