

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, न्यूरो और चेस्ट रोगों का होगा परामर्श
सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ब्रेन, नसों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ खांसी, दमा एवं सांस संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी शुरू की गई है।
6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh न्यूरोसर्जरी) मरीजों को ब्रेन, नसों, रीढ़ की हड्डी तथा न्यूरो संबंधी बीमारियों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। वहीं हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD Respiratory Medicine) खांसी, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, फेफड़ों की बीमारी, टीबी, निमोनिया, सीने में दर्द, सांस फूलना और अन्य श्वसन रोगों के मरीजों का परीक्षण कर उचित उपचार उपलब्ध कराएंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों की सलाह और बेहतर उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, आईडीबीआई बैंक के पास, मेन रोड, सरायपाली में संचालित इस सेवा से सरायपाली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।




