राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद पुलिस ने उड़ीसा से गुजरात गांजा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोमाखान थाना पुलिस ने टेमरी चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए ट्रक से 32.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 16.03 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा के निवासी हैं और वह बेगुनियापड़ा (गंजाम) से गांजा लेकर सूरत (गुजरात) जा रहे थे। तस्करों ने ट्रक के खाली डाले में तिरपाल की दोहरी परत के बीच गांजा छिपाया था, ताकि वाहन खाली दिखाई दे।

कार्रवाई में गांजा के अलावा एक ट्रक, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, दो मोबाइल और 17 हजार रुपये नकद सहित कुल 28 लाख 37 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES