Homeछत्तीसगढ़बिना संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होता पेंशनरों को अपने अधिकारों...

बिना संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होता पेंशनरों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना अत्यंत जरूरी :_ताटी,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बिना संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होता पेंशनरों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना अत्यंत जरूरी :_ताटी,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

जगदलपुर के पावर हाऊस चौक स्थित संघ कार्यालय में पेंशनर्स महासंघ की बैठक हुई संपन्न :

जगदलपुर,,,,,,,,
बाला तराई पावर हाउस चौक में स्थित संघ कार्यालय में आज भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के संभागीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री राम नारायण ताटी ने कहा पेंशनरों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक जुट होना अत्यंत जरुरी है । जब तक हम एक जुट नहीं होंगे तब तक मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 ( 6 ) से हमे निजात नहीं मिलेगा और हमारा शोषण होता रहेगा ।प्रारंभ में अब्दुल सत्तार खान को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर एवं शिव कुमार मिश्रा को प्रांतीय मंत्री के पद पर नियुक्त किए जाने पर दोनों को बैठक में उपस्थित सभी पेंशनर साथियों एवं मातृ शक्ति के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया ।
पूर्व निर्धारित एजेंडा के बिंदु अनुसार चर्चा की गई । संगठन विस्तार के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि जिस तरह संभाग के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया उसी तरह ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक बाड़ी का गठन भी किया जाना चाहिए ।
सदस्यता अभियान में तेजी लाने हेतु प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम दो सदस्यों को अनिवार्य रूप से संगठन से जोड़ने का निर्देश संभागीय अध्यक्ष के द्वारा दिया गया । यदि सभी पदाधिकारियों के द्वारा संघ के कार्य में रुचि लेकर ऐसा किया गया तो निश्चित रूप से सदस्यता अभियान में तेजी आने के साथ सदस्यता संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी ।
लंबित 2% महंगाई राहत के लिए सरकार पर प्रभावी दबाव बनाने हेतु प्रांतीय पदाधिकारियों से चर्चा कर कारगर रणनीति के तहत धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता पेंशनर साथियों के द्वारा महसूस की गई ।
कार्यालयीन खर्च की व्यवस्था नल एवं,बिजली बिलों का भुगतान तथा भवन के रख रखाव हेतु आवश्यक खर्च की पूर्ति हेतु प्रति सदस्य 500 /_ वार्षिक सहयोग राशि लेने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया ।
बैठक के दौरान पेंशनर साथी श्री राजेंद्र कुमार देवांगन एवं श्रीमती शुभ्रा कुंडू मैडम का जन्म दिन केक काटकर गुल दस्ता भेंट कर हर्षोल्लास के साथ पेंशनर साथियों के द्वारा मनाया गया ।
इस दौरान कार्यालय हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता प्रदान करने वालों के प्रति पेंशनर साथियों के द्वारा तालियां बजाकर धन्यवाद ज्ञापित किया ।
अंत में संगठन के दिवंगत मातृ शक्तियों सुश्री मीता मुखर्जी,सुश्री आरती मुखर्जी एवं श्रीमती ललिता यादव के प्रति मौन धारण कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई ।
इस मौके पर बैठक में उपस्थित होने वालों में आर एन ताटी, किशोर कुमार जाधव, अब्दुल सत्तार खान, शिव कुमार मिश्रा, रमापति दुबे, एस डी माझी,गौतम आचार्य ,राजेंद्र कुमार देवांगन, एम डी राठौर, अशोक रावत , बी एस नेताम ,बी बी एस ठाकुर ,नारायण राय श्रीमती सरोज साहू ,जया इशाक ,शुभ्रा कुंडू ,शीला ताराम ,विमला ठाकुर , त्रिशिया झाड़ी,नम्रता दुबे एवं रामकुमारी नेताम मौजूद थे ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES