Homeछत्तीसगढ़*पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सुरक्षा समिति के पुनर्गठन की...

*पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सुरक्षा समिति के पुनर्गठन की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*दीपक मरकाम की खबर,

*पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सुरक्षा समिति के पुनर्गठन की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*दीपक मरकाम की खबर,

 

बीजापुर 22 जून 2026

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार बीजापुर इकाई ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जिला स्तर पर गठित पत्रकार सुरक्षा समिति के पुनर्गठन की मांग की है।

 

श्रमजीवी पत्रकार संघ बीजापुर के जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। कई बार समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों एवं दबावों का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

 

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की है कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा पत्रकारों से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तरीय पत्रकार सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान सतीश कुमार अल्लूर, रामचंद्रम एरोला, राजकुमार कोण्डागुरला, इरशाद खान, श्रीनिवास झाड़ी सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES