Homeछत्तीसगढ़भोपालपटनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग।,,,,,,,,,,,,,,...

भोपालपटनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग।,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

भोपालपटनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग।,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता।

भोपालपटनम।,,,,,,,,,,,, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कुड़ेम उपस्थित रहीं। वहीं तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, एस डी ओ पी घनश्याम कामड़े,थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े,खंड शिक्षा अधिकारी कोरम विजय,प्राचार्य एन राजेश,हाईस्कूल गोल्लागुड के प्राचार्य बी आर झाड़ी,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास एट ला,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई। योग प्रशिक्षक एवं चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, शरीर को स्वस्थ रखने और मन को एकाग्र बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
मुख्य अतिथि सरिता कुड़ेम ने योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES