HomeUncategorizedसोहम हॉस्पिटल महासमुंद में अब प्रतिदिन उपलब्ध जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ..

सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में अब प्रतिदिन उपलब्ध जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ..

महासमुंद। जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में अब सोहम हॉस्पिटल, महासमुंद में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. चक्रधार (एम.एस. जनरल सर्जरी) प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। इससे मरीजों को सर्जरी संबंधी परामर्श, ऑपरेशन एवं ऑपरेशन के बाद की देखभाल के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

सोहम हॉस्पिटल में वर्तमान में प्रत्येक महीने 50 से अधिक जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। आधुनिक तकनीक एवं अनुभवी सर्जिकल टीम की सहायता से मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जा रहा है।

अस्पताल में हर्निया, अपेंडिक्स (Appendix), पित्त की थैली की पथरी (Gall Bladder Stone), बवासीर (Piles), फिशर, फिस्टुला, हाइड्रोसील, लिपोमा, स्तन की गांठ, थायरॉइड की गांठ, डायबिटिक फुट, तीव्र पेट दर्द (Acute Abdomen) तथा आंतों एवं पेट की विभिन्न सर्जरी नियमित रूप से की जा रही हैं। साथ ही दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) तकनीक द्वारा सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, जिससे कम चीरा, कम दर्द और शीघ्र रिकवरी संभव होती है।

सोहम हॉस्पिटल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां स्थायी जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध हैं। अधिकांश अस्पतालों में सर्जन केवल ऑपरेशन के समय उपलब्ध रहते हैं, जबकि सोहम हॉस्पिटल में मरीज का प्री-ऑपरेटिव मूल्यांकन (Pre-operative Assessment), ऑपरेशन के दौरान निगरानी तथा पोस्ट-ऑपरेटिव मॉनिटरिंग (Post-operative Monitoring) डिस्चार्ज तक विशेषज्ञ सर्जन के मार्गदर्शन में की जाती है।

अस्पताल में 24×7 आपातकालीन शल्य चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल रही हैँ..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES