Home दुर्गूकोंदल कांग्रेस के घटते जनाधार से विपक्ष में बौखलाहट, विकास कार्यों में बाधा...

कांग्रेस के घटते जनाधार से विपक्ष में बौखलाहट, विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास : बिदेसिंह कल्लो

0
4

कांग्रेस के घटते जनाधार से विपक्ष में बौखलाहट, विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास : बिदेसिंह कल्लो

*सुशासन तिहार का विरोध और अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस की हताशा दर्शाती है : रामचंद्र कल्लो*

*भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता खुश, विपक्ष फैला रहा भ्रम : भाजपा नेताओं का आरोप*

 

दुर्गूकोदल, 8 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोदल के अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो एवं मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने कांग्रेस नेताओं द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम और शासन-प्रशासन के विरुद्ध दिए जा रहे बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है, जिसके कारण उसके जनप्रतिनिधि बौखलाहट में इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं गांव, शहर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे विपक्ष परेशान और असहज महसूस कर रहा है।

भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति देवेंद्र टेकाम,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री विजय पटेल, जनपद सदस्य पीलम नरेटी एवं भाजपा महामंत्री एवं सरपंच शकुंतला नरेटी ने संयुक्त रूप से कहा कि सार्वजनिक मंचों से शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का विरोध करना और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे में उनके मनोबल को गिराने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस क्षेत्र की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लगातार आंदोलन, धरना और चक्का जाम के माध्यम से क्षेत्र का विकास बाधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशान कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, जबकि भाजपा सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है।

 

नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों की स्थिति को भी याद रखना चाहिए। आज जब सरकार पारदर्शिता और सुशासन के साथ योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, तब विपक्ष द्वारा अनावश्यक विवाद खड़ा करना जनता के हित में नहीं है।

 

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति का समर्थन करती रहेगी तथा नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से जनहित और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here