दिनांक 07 जून 2026 को Central Reserve Police Force (CRPF) की 199 वाहिनी की एफ/199 कंपनी ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। 199 वाहिनीं की आसूचना के आधार पर, कमांडेंट-199 वाहिनी श्री आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व श्री कुमार नीरज द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख में एफ/199 कंपनी द्वारा कंपनी कमांडर नि/जीडी के0बी0 पांडा की कमांड में पीडिया क्षेत्र के हर्रा/ अर्रा (पीडिया) गांव के घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 03 आई0ई0डी और 02 नक्सल डंप बरामद किया गया ।

अभियान के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में IED बनाने की वस्तुएं जैसे गन पाउडर, जिलेटीन स्टीक, कमेशियल डेटोनेटर और 15 मेडीकल आईटमस आदि सामग्री शामिल है जो कुल मिलाकर 21 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं ।

उल्लेखनीय है कि हर्रा/ अर्रा (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। CRPF की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।

CRPF की 199 वाहिनी आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि नक्सलवाद विचारधारा पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके ।



