* पूर्व विधायक व क्रेडा अध्यक्ष ने किया झीरम में माल्यार्पण*
बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,
बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 25 मई 2026,
जगदलपुर : झीरम शहीद दिवस पर दरभा के झीरम घाट पहुंचकर पूर्व विधायक राजमन बेंजाम व पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किए व दो मिनट का मौन धारण किया गया।
झीरम शहीद अमरे रहे -अमर रहे के गगनभेदी नारों से यह क्षेत्र गुंजायमान हुआ। स्व. महेंद्र कर्मा अमर रहें, नंदकुमार पटेल अमर रहे का नारा गुंजायमान हुआ।
25 मई 2013 में 13 वर्ष पूर्व बस्तर जिले के दरभा के झीरम में कांग्रेस काफिले में हुए नक्सली हमलें में कांग्रेसी नेताओं व सुरक्षा बलों की जघन्य हत्या हुई जिसमें कई वरिष्ठ नेता शहीद हो गए जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व गृहमंत्री नंदकुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित कई नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई।
इस दौरान वरिष्ठ नेता गौरी प्रसाद मंडल, जिला महामंत्री अब्दुल सईद ,पूर्व विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,सोशल मीडिया प्रतिनिधि मोहनीश नाग, संजय पटेल व अन्य उपस्थित थे।



