महासमुंद नगर दीन दयाल कालोनी ( हाउसिंग बोर्ड कालोनी) मे चोरो ने मचाया तांडव.. 2 घरों के टूटे ताले ले उड़े कीमती सामान..

0
7

महासमुंद जिले में इन दिनो चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है । ताजा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के दीन दयाल कालोनी ( हाउसिंग बोर्ड कालोनी)का है । जहां रात्रि में अज्ञात चोरो ने तांडव मचाते हुवे दो सूने मकान में ताला काट कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया और शेष घरो की रेखी की ।‌

महासमुंद कोतवाली थानाक्षेत्र में अज्ञात चोरो ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी एल आई जी 41 निवासी व्याख्याता सुखेन्द्र द्विवेदी के घर को निशाना बनाया । चोरो ने लगभग 17 दिनो से सूने पड़े इस घर में बाहर मेन गेट का कुण्डी काटकर प्रवेश किये और आलमारी ,ट्रंक आदि का ताला तोड़कर चांदी की लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति , एक चांदी का लोटा , 03 नग चांदी की कटोरी , 12 नग चांदी के सिक्के , 05 जोड़ी पायल , चांदी का शिवलिंग , बेलपत्र , 02 नग सोने की अंगूठी , सीसीटीवी डीवीआर आदि पर हाथ साफ किये ।‌ जिसकी अनुमानित कीमत 98 हजार रुपए है । इसी प्रकार चोरो ने आशा रावत के घर में ताला काटकर प्रवेश किया और 12 हजार नगद व एक कान का टप्स पर हाथ साफ किये । चोरो का कालोनी में रेखी करने का फुटेज वहां लगे कई मकानो के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया । सीसीटीवी कैमरे में लोगो के घरो में झांकते व टार्च जलाकर देखते का फुटेज कैद हो गयी । फुटेच में चोर सिर पर गमछा बांधे हुवे है । चोरो की संख्या 04 बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया की डाग स्वाक्ड की मदद से चोरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।व्याख्याता की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 305(a) , 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ,वही एक प्रार्थी ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही कराई है ।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here