Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home रायपुर फ्री मिलेगी इंजीनियरिंग, मेडिकल CLAT और NDA की कोचिंग, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

फ्री मिलेगी इंजीनियरिंग, मेडिकल CLAT और NDA की कोचिंग, छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की ये योजना छत्तीसगढ़,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

0
201

फ्री मिलेगी इंजीनियरिंग, मेडिकल CLAT और NDA की कोचिंग, छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की ये योजना
छत्तीसगढ़,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

रायपुर ::::::::: अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स को मिलने जा रही है। प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट देंगे CA/CS & CLAT, NDA जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए कोचिंग।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब राज्य के ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ साथ CA/CS & CLAT, NDA जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ई.डब्ल्यू. एस. वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की आर्थिक कठिनाईयों को समझते हुए संवेदनशील निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने संबंधित विभाग को अनुसूचित जाति, जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ ई.डब्ल्यू. एस. वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के साथ ही कोचिंग में प्रवेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देंश जल्द तैयार करने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए के लिए पहले से ही अखिल भारतीय इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं आदि के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। अब इस नई पहल के बाद ई. डब्ल्यू एस वर्ग के विद्यार्थियों को भी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्लू.एस. वर्ग के कुल 400 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके तहत छात्र-छात्राओं को PMT, PET, NSTE, JEE main/advance, AIIMS, NEET, CA/CS & CLAT, NDA जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कोचिंग मिलेगी। छात्र-छात्राओं को इन परीक्षाओं के लिए कोचिंग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here