Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home जगदलपुर बस्तर पहुंची छापे की आंच, जगदलपुर में खनिज विभाग के DDM नाग...

बस्तर पहुंची छापे की आंच, जगदलपुर में खनिज विभाग के DDM नाग के यहां IT का छापा,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0
265

बस्तर पहुंची छापे की आंच, जगदलपुर में खनिज विभाग के DDM नाग के यहां IT का छापा,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

जगदलपुर ::::: 1 दिन पहले ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुई छापे की कार्यवाही की आंच बस्तर तक पहुंच गई है। सप्ताह भर पहले ही कोरबा से तबादले के बाद बस्तर में बतौर उप संचालक, खनिज (DDM) जॉइनिंग देने वाले एसएस नाग के धर्मपुरा स्थित रामा रेसीडेंसी कॉलोनी निवास में सुबह 6 बजे रायपुर से आई टीम ने छापेमारी की। नाग के घर के बाहर हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई है, जो अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोक रहे हैं।

गौरतलब है कि इसके पूर्व आईटी की टीम ने रायपुर में 18, बिलासपुर में तीन, रायगढ़ में आठ और खरसिया के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है। DDM एस एस नाग इससे पहले कोरबा जिले में इसी पद पर पदस्थ रहे और कोरबा जिला कोयला उत्पादन के मामले में अव्वल है।

पूर्व में यहां कोयला दलाल और अन्य व्यवसाइयों के यहां छापेमारी हो चुकी है।

चूंकि एस एस नाग कोरबा में पदस्थ रहे हैं और यहां माइनिंग विभाग पर अफरा-तफरी के आरोप लगते रहे हैं। संभवतः कोयला कारोबारियों के यहां छापे में इनपुट मिलने के बाद नाग के यहां छापा मारा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here