*पोषड़ पल्ली में सजा आस्था का महासंगम, भव्य पेन करसाड़ मेले से उठी मूलभूत सुविधाओं की मांग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*
*दशकों बाद पोषण पल्ली में भव्य पेन करसाड़, हजारों श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भागीदारी*
बीजापुर, भोपाल पटनम,,,,
बीजापुर जिले के भोपाल पटनम विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पोषण पल्ली में पल्ली में भव्य तीन दिवसीय अटमपडगू पोरसूंगा पोकमुरिया एडेमर्री पेन करषाड देव मेला आयोजित किया गया जिसमें जिले भर से रूढ़ि जन्य परंपरागत आदिवासी समस्त देवी देवताओं आगमन हुआ जिसमें
रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने उक्त देव मेला स्थल जाकर दर्शन कर जिले वासियों को खुशहाली के लिए कामनाएं की।
तलांडी ने यह भी बताया कि विगत लंबे अरसे के बाद ग्राम पोषण पल्ली में पहली दफा भव्य पेन करसाड कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें समाज प्रमुख, पुजारी,वडडे, गुनिया ,पेरमा पटेल हजारों की तादाद में श्रद्धालु के रूप सम्मिलित हुए।
तलांडी द्वारा जनहित में श्रद्धालुओं को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शासन प्रशासन से मांग की है कि पोषण पल्ली पेन करसाड स्थल पर लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं है। है भी तो जो हैण्ड पम्प खनन, हूआ पीने योग्य पानी नहीं कृपया शुद्ध पेयजल आपूर्ति करते हुए देव स्थल भूमि का पटटा प्रदान करें और चार दीवारी निर्माण के साथ बिजली लाइन विस्तार किया जाकर रोशनी के लिए हाई मास्क निर्माण किया जाए जिले में जितने भी पेन स्थलों पर पेन करसाड होता है।
उन देव देवी स्थलों को चिन्हांकित कर पेन करसाड कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए 5.5 लाख रुपए दिया जाए





