Homeछत्तीसगढ़*"खामोश नहीं बैठेगा बीजापुर! शिक्षक की संदिग्ध मौत पर भड़का आदिवासियों का...

*”खामोश नहीं बैठेगा बीजापुर! शिक्षक की संदिग्ध मौत पर भड़का आदिवासियों का गुस्सा, अशोक तलांडी बोले—आर-पार की होगी लड़ाई”*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

*”खामोश नहीं बैठेगा बीजापुर! शिक्षक की संदिग्ध मौत पर भड़का आदिवासियों का गुस्सा, अशोक तलांडी बोले—आर-पार की होगी लड़ाई”*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

*”इंसाफ दो या आंदोलन झेलो! तेलंगा समाज के साथ खड़ा हुआ सर्व आदिवासी समाज, दोषियों की गिरफ्तारी तक नहीं थमेगा आक्रोश*”

बीजापुर दिनांक 22 अप्रैल 2026

बीजापुर: जिला मुख्यालय बीजापुर इस वक्त आक्रोश की आग में सुलग रहा है।

* शिक्षक राजू पुजारी की संदिग्ध मौत ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है*

रुढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने अब इस मामले में सीधे तौर पर मोर्चा संभाल लिया है।

उन्होंने साफ लहजे में प्रशासन को चेतावनी दी है कि आदिवासी समाज अपने लोगों के साथ हो रहे अन्याय को मूकदर्शक बनकर नहीं देखेगा।

*”यह सामान्य मौत नहीं, गहरा षड्यंत्र है”*

अशोक कुमार तलांडी ने जिला मुख्यालय में चल रहे आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि मूल निवासी तेलंगा समाज का आक्रोश जायज है।

उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि इस मौत के पीछे छिपे असली चेहरों को बेनकाब किया जाए।

समाज का मानना है कि यदि जल्द ही सूक्ष्म परीक्षण कर सच्चाई सामने नहीं लाई गई, तो यह आक्रोश बीजापुर की सड़कों पर उग्र रूप धारण कर लेगा।

*प्रशासन को सीधी चेतावनी: “न्याय दो, वरना अंजाम भुगतो”*

सर्व आदिवासी समाज ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शांति को कमजोरी न समझा जाए।

यदि राजू पुजारी के परिजनों को तुरंत न्याय नहीं मिला और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो सर्व आदिवासी समाज और तेलंगा समाज मिलकर जिले भर में चक्का जाम और उग्र आंदोलन करेगा।

इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना और कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

*इंसाफ की पुकार में एकजुट हुआ समाज*

अशोक कुमार तलांडी ने आह्वान किया है कि जब तक दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई नहीं होती, तब तक समाज का एक-एक व्यक्ति पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES