Wednesday, April 15, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *ग्राम दामापुर बाजार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राम अम्बेडकर...

*ग्राम दामापुर बाजार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राम अम्बेडकर जी की जयंती मनायी गई ,बाबा साहब अम्बेडकर जी भारत देश के रत्न -अश्वनी यदु* 

0
9

*ग्राम दामापुर बाजार में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राम अम्बेडकर जी की जयंती मनायी गई ,बाबा साहब अम्बेडकर जी भारत देश के रत्न -अश्वनी यदु*

*कबीर धाम जिला के पंडरिया तहसील से दीपक मरकाम की खबर*

कबीर धाम, पंडरिया 14 अप्रैल 2026

कबीर धाम जिला तहसील पंडरिया में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर बाबा साहब के तेलचित्र पर पुष्पगुच्छ भेंट कर क्षेत्र वाशियों ने मनाई जयंती इस अवसर पर बाबा साहब को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री मोहन कुर्रे जी ने कहा की बाबा साहब में बचपन से ही प्रतिभा थी जीवन में काफ़ी संघर्ष के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क) और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र और कानून में डिग्री प्राप्त की देश को एक धागे में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र.अश्वनी यदु ने कहा की डॉ.साहब भीमराव अम्बेडकर जी संविधान के मुख्य शिल्पकार, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे बाबासाहेब के नाम से प्रसिद्ध, उन्होंने अछूत प्रथा और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और दलितों, महिलाओं व श्रमिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया के पूर्व सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मोहन कुर्रे जी, जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु जी,श्री पुकल सिंह राजपूत जी,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सुमन ढीमर जी दामापुर बूथ के अध्यक्ष श्री नारायण साहू जी,पुरुषोत्तम जी, जगदीश साहू जी, राजेश राजपूत जी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here