*नेशनल पार्क क्षेत्र में आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष का दौरा, लंबड देवी की पूजा कर मांगी खुशहाली*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*
बीजापुर: रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने नेशनल पार्क क्षेत्र के दौरे के दौरान क्षेत्र की आराध्य देवी लंबड देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
दौरे के दौरान तलांडी ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपनी परंपराओं और आस्था के माध्यम से प्रकृति एवं देवस्थलों से जुड़ा हुआ है, और ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने आगे कहा कि नेशनल पार्क क्षेत्र के विकास के साथ-साथ यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उनके साथ समाज के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।






