भाजपा के स्थापना दिवस पर टिंडोड़ी में ‘गांव चलो अभियान 2026’ का शुभारंभ,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
2

भाजपा के स्थापना दिवस पर टिंडोड़ी में ‘गांव चलो अभियान 2026’ का शुभारंभ,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर/भैरमगढ़।,,,,,,,,,,, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भैरमगढ़ ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत टिंडोड़ी में ‘गांव चलो अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री जी. वेंकट जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ग्राम टिंडोड़ी, धुसावाड़ा और करेमरका सहित आसपास के गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में श्री जी. वेंकट जी ने कहा कि ‘गांव चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता से जुड़ें और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरें।
जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी,भाजपा जिला मंत्री बलदेव उरसा , मंडल अध्यक्ष चिन्ना राम तेलम,अन्नू ठाकुर,मुन्नूराम लेकम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here