Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized *मद्देड़ में बिखरेगी भक्ति की छटा: श्रीराम मंदिर में आज होगा ‘सीताराम...

*मद्देड़ में बिखरेगी भक्ति की छटा: श्रीराम मंदिर में आज होगा ‘सीताराम जी का पावन सगाई रस्म’, तैयारी जोरों पर*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0
46

*मद्देड़ में बिखरेगी भक्ति की छटा: श्रीराम मंदिर में आज होगा ‘सीताराम जी का पावन सगाई रस्म’, तैयारी जोरों पर*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर /मद्देड़ 26 मार्च 2026

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मददेड  में आज आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

स्थानीय श्री श्रीराम मंदिर सेवा समिति, मद्देड़ के तत्वावधान में आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत, आज गुरुवार, 26 मार्च 2026 को संपूर्ण क्षेत्र सीताराम जी की भक्ति में सराबोर है।

आयोजन का मुख्य आकर्षण आज रात्रि में होने वाली भगवान श्री सीताराम जी की प्रतीकात्मक ‘पावन सगाई रस्म’ है।

*प्रातःकाल से ही शुरू हुआ वैदिक अनुष्ठान*

धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ आज प्रातःकाल अत्यंत पावन वातावरण में हुआ।

विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मण्डपाछादन, कलश स्थापना, अंकुरार्पण और ध्वजारोहण की रस्में विधि-विधान से संपन्न की गईं।

मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने इस दिव्य पल के साक्षी बनकर धर्म लाभ उठाया।

*रात्रि में होगा ‘सीताराम विवाह’ का प्रथम मंगल कार्य*

श्रीराम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य आयोजन आज रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रभु श्री सीताराम जी की ‘पावन सगाई रस्म’ अत्यंत भव्यता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई जाएगी।

सगाई की रस्म के लिए मंदिर को विशेष रूप से फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो स्वयं देवगण इस मंगल कार्य को देखने के लिए लालायित हों। भक्तगणों में इस रस्म को लेकर अपार उत्साह है।

*भक्तों से सादर आमंत्रण*

श्री श्रीराम मंदिर सेवा समिति, मद्देड़ ने इस शुभ एवं मंगलमय अवसर पर सभी भक्तजनों से सपरिवार उपस्थित रहने की अपील की है। समिति का कहना है कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए अत्यंत आनंद और सौभाग्य का विषय होगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समुदाय में प्रेम और एकता का संदेश भी प्रसारित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here