*आम आदमी पार्टी बीजापुर ने चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन *,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, आम आदमी पार्टी बीजापुर के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि S I R द्वारा फार्म–7 के माध्यम से फर्जी आवेदन देकर मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले को गंभीर लोकतांत्रिक मुद्दा बताते हुए संबंधित चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ का कहना है कि यह केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा आघात है।
छत्तीसगढ़ के हर जिले में यह जानकारी सामने आई कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फार्म–7 का दुरुपयोग कर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने हेतु फर्जी आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि फार्म–7 का उपयोग वैध आपत्ति दर्ज करने या किसी मृत अथवा स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए किया जाता है, परंतु यदि इसका दुरुपयोग किया जाए तो यह निर्दोष और पात्र मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित कर सकता है।
इस संबंध में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई बीजापुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निम्न प्रमुख मांगें रखीं—
फार्म–7 के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाए।
जिन आवेदनों में फर्जीवाड़ा अथवा गलत जानकारी पाई जाए, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए।
फर्जी आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित भौतिक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया के सूची से न हटाए जाएं।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पारदर्शी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।
बीजापुर जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, जो लोकतंत्र की आधारशिला है। मतदाता सूची में जानबूझकर छेड़छाड़ करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है और इससे जनता का विश्वास भी प्रभावित होता है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को उदाहरणात्मक दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
आम आदमी पार्टी बीजापुर ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
मंडावी ने अंत में कहा कि पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा ही लोकतंत्र की सच्ची मजबूती है, और किसी भी पात्र मतदाता का नाम अन्यायपूर्वक मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए।
इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी, गोविंद मोरला, तेंजिन गोग और मनोज पाल उपस्थित रहे हैं।






