मनीष कौशिक
मोहला—-जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रध्वज फहराकर अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रगान के पश्चात आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट कर सलामी दी। सांसद ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत एवं तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक पहचान और समानता की मूल आत्मा है।उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान इसी भावना को प्रतिबिंबित करता है सांसद पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सबसे तेजी से उभरते राज्यों में शामिल है। माओवादी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की रणनीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक संबल तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना में तेजी से सुधार जैसी योजनाएँ प्रदेश को विकास पथ पर आगे बढ़ा रही हैं कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

*मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम — स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रथम*
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पेंदाकोड़ा, प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास मोहला, स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला, डीएनटी पब्लिक स्कूल, लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
**प्रथम स्थान – स्वामी आत्मानंद स्कूल मोहला
द्वितीय – प्री.मै.कन्या छात्रावास मोहला
तृतीय – लाल श्याम शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहला**
*झांकियों में कृषि विभाग अव्वल*
गणतंत्र दिवस पर विभागों द्वारा योजनाओं एवं जनजागरूकता पर आधारित झांकियाँ निकाली गईं।
परिणाम इस प्रकार—
प्रथम – कृषि विभाग
द्वितीय – महिला एवं बाल विकास विभाग
तृतीय – स्कूल शिक्षा विभाग
*अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री नरसिंग भंडारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, एसपी श्री यशपाल सिंह, डीएफओ श्री दिनेश पटेल, तथा अन्य अधिकारी व नागरिक बड़ी संख्या
- में उपस्थित रहे।






