Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया...

महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया

0
37

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद के मिनी स्टेडियम मे 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । महासमुंद लोकसभा के सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण किया । ध्वजारोहण पश्चात मुख्य अतिथि ने गुब्बारो का उड़ान किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने 11 प्लाटून का निरीक्षण किया और जवानो के द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी । तत्पश्चात राष्ट्रपति के जयकारे लगाये गये। सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के पश्चात सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी । उसके बाद 11 प्लाटून के जवान, छात्र- छात्राओ ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने प्लाटून कमांडर से मुलाकात कर जिले के 17 शहीदो के परिजनो को शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया । कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलो के 1000 बच्चो ने आकर्षण पीटी की प्रस्तुति दी । उसके बाद 6 स्कूल के सैकड़ो छात्र- छात्राओ ने अलग- अलग थीम पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । तत्पश्चात जिले के 13 विभाग ने शासकीय योजनाओं पर आधारित झांकी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अंत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया ।

————————————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here