मनीष कौशिक
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी –लिपिक कर्मचारी संघ जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के समस्त विभागों से जुड़े लिपिक संवर्ग के कर्मचारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बैठक के दौरान लिपिकों ने वेतन विसंगति, पदोन्नति में हो रही देरी, कार्यभार के अनुपात में वेतन न मिलना तथा अन्य सेवा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लिपिक संवर्ग शासन की रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा है, बावजूद इसके उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है संघ ने एक स्वर में शासन से वेतन विसंगति को शीघ्र दूर करने एवं लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आगामी समय में शासन द्वारा समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो लिपिक कर्मचारी संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर भी प्रारंभिक चर्चा की गई और सभी लिपिक कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया गया मीटिंग में उपस्थित जिला स्तरीय लिपिक संघ अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, प्रांतीय अध्यक्ष साहू उपाध्यक्ष, रवि कुमार श्रीवास एवं स्वास्थ्य विभाग में जिला स्तरीय अध्यक्ष खंडेलवाल, एवं समस्त लिपिक साथियों का मार्गदर्शन रहा।






