मनीष कौशिक मोहला
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी– सेन समाज के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा आगामी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, महिला विंग, युवा प्रकोष्ठ तथा विभिन्न ज़ोन से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
*बैठक के दौरान निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई*
शपथ ग्रहण समारोह की तिथि, स्थान एवं कार्यक्रम रूपरेखा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण हेतु मुख्य अतिथि के चयन पर विचार समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर सुझाव कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वयंसेवकों की टीम का गठन समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े भविष्य के कार्ययोजना पर विमर्श बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शपथ ग्रहण केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सशक्त और संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी सदस्यों ने पारदर्शिता, सेवा भाव और समाजिक समरसता को प्राथमिकता देने का संकल्प भी लिया अंत में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।






