Monday, April 27, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हेतु स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर...

वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हेतु स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
58

वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हेतु स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

जनपद पंचायत स्तरीय सेवा पखवाड़ा दिवस आयोजित

बीजापुर, भोपालपटनम,,,,,,,
सेवा पखवाड़ा दिवस के अवसर पर नगर के सांस्कृतिक भवन में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें छड़ी, श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुडेम ने उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए शासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना की। वहीं, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री अनकारी सुधाकर ने भी शासन की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के इस प्रयास की प्रशंसा की।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पेंशनरों तथा समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं सहायक उपकरण पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

शिविर को सफल बनाने में जनपद पंचायत के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। यह आयोजन समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here