HomeUncategorizedब्रेन- स्पाइन सर्जरी न्यूरो सेवाएं के लिए डॉ. सिद्धार्थ साहू वही प्रसिद्ध...

ब्रेन- स्पाइन सर्जरी न्यूरो सेवाएं के लिए डॉ. सिद्धार्थ साहू वही प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगी उपलब्ध..

बसना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात के रूप में अब ब्रेन और स्पाइन संबंधी सभी ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे..जहाँ प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू (MS, MCH – Neuro Surgery) कल 23 सितम्बर 2025 को दोपहर 1 बजे से बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज करेंगे वही श्वसन रोगों और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज के लिए हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अब बसना में प्रतिदिन अपनी सेवाएं देंगी..

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां अब ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार और ऑपरेशन किया जाएगा..इसमें हेड इंजरी और ट्रॉमा, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन टीबी, पीडियाट्रिक न्यूरो, मिर्गी का दौरा, कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइनल फ्रैक्चर, माइग्रेन (सिर दर्द), मानसिक तनाव, लकवा/स्ट्रोक, दिमागी बुखार जैसी समस्याओं का इलाज संभव होगा..

जहाँ राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में 23 सितंबर 2025 को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बासना में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है…डॉ. श्री रजनी एमडी (Respiratory Medicine) हैं। वे कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट हैं। कोविड-19 काल में उन्होंने हजारों मरीजों का इलाज किया है और वे स्लीप मेडिसिन स्पेशलिस्ट भी हैं। उनकी उपलब्धता से अब स्थानीय स्तर पर मरीजों को उच्च स्तरीय परामर्श और आधुनिक जांच सुविधाएँ मिल सकेंगी।

इस शिविर में मरीजों को दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सीने में दर्द, लंबी खांसी, सांस की तकलीफ, छाती में पानी भरना, निमोनिया, कैंसर, नींद विकार, टी.बी. जैसी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में उपलब्ध जांच सुविधाएँ….

ब्रॉन्कोस्कोपी

स्पायरोमेट्री

लंग फंक्शन टेस्ट (PFTs)

एचआरसीटी चेस्ट स्कैन

डिजिटल एक्स-रे

टी.बी. की जांच

शिविर में सभी जांचों पर मरीजों को 30 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी..अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और समय रहते पंजीयन करवाएँ।

स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क – 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES