ग्राम पंचायत बलौदा में बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग से जल्द ही इसमें सुधार करने की मांग की गई है। बलौदा के सरपंच श्रीमती सरस्वती सेठ, उपसरपंच सरोज सेठ, पंच मुकेश नाग, संजय दास, देवेन्द्र भोई, नरेश तिवारी, नीलाम्बर ताण्डी, चतुर्भुत अग्रवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दिन में कई बार लाईट बंद हो रही है और कभी-कभी तो पूरी रात बंद रहती है। ग्राम पंचायत बलौदा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई की जाती है, जिससे बिजली बाधित हो जाने के कारण घरों में पानी सप्लाई भी बंद हो जाता है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भी लगभग 02 कि.मी. दूर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत का प्रयास करने पर बलौदा के सब स्टेशन के ऑपरेटर फोन भी रिसीव नहीं करते। वहीं सब स्टेशन का फोन लगभग 1 साल से बंद पड़ा है, जिसके कारण किसी को आवश्यक काम पड़ने पर सीधे बिजली ऑफिस जाना पड़ता है। उक्त समस्या को देखते हुए उनके द्वारा दिन एवं रात में अलग-अलग लाईनमेन की व्यवस्था किये जाने तथा विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार करने की मांग की गई है






