Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ आदिवासी युवाओं ने संवैधानिक मांगों को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सौंपा...

आदिवासी युवाओं ने संवैधानिक मांगों को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन,,,,,,,, ,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
85

आदिवासी युवाओं ने संवैधानिक मांगों को लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन,,,,,,,,

,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर।,,,,,,,
बीजापुर आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) ने मंगलवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सुखराम कवासी और जिला सचिव कार्तिक शाह मंडावी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी युवा उपस्थित थे। इनमें आदेश कुमार जूरी, संतूराम उरसा, बमन बेंजम, बमन पोयम, बल सिंह बेंजम, प्रकाश शोढ़ी, नारायण, हलका, मनीष कवासी, मनोज उरसा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासियों की संवैधानिक हक़ और अधिकारों को सुनिश्चित करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं परंपरागत अधिकारों की रक्षा हेतु यह ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को आदिवासी समाज की मूलभूत समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

AYSU ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here