Friday, May 1, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ चेरपाल में पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने सुनी अनुदेशक व शिक्षा...

चेरपाल में पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने सुनी अनुदेशक व शिक्षा दूतों की समस्याएँ, मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का दिया आश्वासन,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0
83

चेरपाल में पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने सुनी अनुदेशक व शिक्षा दूतों की समस्याएँ, मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का दिया आश्वासन,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर।,,,,,,,
जिला अंतर्गत ग्राम चेरपाल में रविवार को अनुदेशक एवं शिक्षा दूत संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रिय नेता एवं पूर्व वन मंत्री माननीय महेश गागड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और प्रमुख मांगों से अवगत हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए महेश गागड़ा ने कहा कि अनुदेशक और शिक्षा दूत शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मांगें पूरी तरह से वाजिब हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मांगों को प्राथमिकता से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखा जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए हर संभव पहल की जाएगी।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी. वेंकट, जिला अध्यक्ष श्री घासी राम नाग, वरिष्ठ नेता श्री राजू कलमू, श्री हरिहर सहनी समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच से सभी नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में अनुदेशकों और शिक्षा दूतों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिलेभर से आए अनुदेशक एवं शिक्षा दूत संघ के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए और उन्होंने एक स्वर में अपनी समस्याओं और मांगों को रखा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी सेवा स्थायीकरण, वेतनमान एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगें लंबित हैं, जिन पर सरकार को जल्द सकारात्मक कदम उठाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।बैठक के अंत मे दोनों संगठन के सभी सदस्यों ने महेश गागड़ा सहित भाजपा नेतृत्व का आभार जताया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here