*केशकाल विधायक के करकमलों से बड़ेराजपुर में 10 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण.*
*बड़ेराजपुर, 15 सितंबर 2025*
*आज केशकाल विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी* *के करकमलों से बड़ेराजपुर क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से* *अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न* *हुआ* ।
*कार्यक्रम के तहत विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत पांडेपारा में लोक निर्माण विभाग द्वारा* *स्वीकृत आमगांव–रावसवाही होकर पांडेपारा पहुँच मार्ग का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क* *ग्रामीण अंचल के लोगों की सुविधा, सुगम परिवहन तथा क्षेत्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।*
*इसी कड़ी में बड़ेराजपुर में महतारी सदन का भूमिपूजन एवं गौरा चौक पर निर्मित शेड का लोकार्पण भी विधायक द्वारा किया गया। इन निर्माण कार्यों* *से* *सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और जनहित कार्यों को मजबूती प्राप्त होगी।*
*विधायक ने इस अवसर पर कहा कि – “जनता के सहयोग और सहभागिता से ही विकास के*
सपनों को साकार किया जा सकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी।”
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सेवकराम नेताम जी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन में उपस्थित रहे।






