*जिम्मेदार डॉक्टर एवं अधिकारीयों के विरुद्ध हो कानूनी कार्यवाही- कांग्रेस*
*कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की टीम मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार से किया मुलाक़ात*
*सरकार से सवाल*
यह किस तरह का सुशासन है जहाँ मासूम बच्चियों की मौत के बाद भी केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश होती है?
क्या मासूम बच्चों की जान इतनी सस्ती है कि बर्खास्तगी और निलंबन से शासन अपने दायित्व से मुक्त हो जाएगा?
स्वास्थ्य और पोषण जैसी बुनियादी सुविधाओं में हो रही लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?
क्या मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे?
*कांग्रेस की चेतावनी*
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि यदि दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। मासूमों की मौत पर राजनीति नहीं, बल्कि न्याय चाहिए।हमारी लड़ाई पीड़ित परिवारों के हक और न्याय के लिए है।भाजपा सरकार बार-बार सुशासन और संवेदनशीलता का दावा करती है, लेकिन हकीकत यह है कि उनके राज में न तो आंगनबाड़ी सुरक्षित हैं, न ही अस्पताल।
कांग्रेस पार्टी दोनों पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा,प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल,नंदू दीवान, रविन्द्र दीवान, गीतेश बघेल, बुधराम मरकाम मौजूद रहें।






