Tuesday, May 5, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized न्यौता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन किया...

न्यौता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन किया बच्चों के साथ किया न्योता भेज

0
66

बस्तर

 बस्तर विकास खंड के सोरगांव संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में पदस्थ शिक्षिका लमिता मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने स्कूल के बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया।न्यौंता भोज के पूर्व सभी बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को नमकीन मिष्ठान वितरण किया गया व न्यौंता भोज में दाल अंडा और पनीर की पौष्टिक सब्जी परोसी गयी।बस्तर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन अपने दौरा में रहते हुए पूर्व माध्यमिक शाला सोरगांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।खंड शिक्षा अधिकारी बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर मध्यान भोजन किया। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शिक्षिका के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि न्योता भोजन कार्यक्रम से समाज के लोगो मे समुदायिक सहभागिता का विकास होता है। कोई भी ग्रामीण जन अपने जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य किसी भी खुशी के अवसर पर यह न्यौंता भोज शासकीय विद्यालयों मे करा सकते है।

बस्तर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन लगातार विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना और स्कूलों में आवश्यक सुधार करना है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए।स्कूलों की व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया।मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। बच्चों की उपस्थिति और शिक्षकों की समयबद्धता पर संतोष जताया विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण कर शिक्षकों को नियमित रूप से विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग करने और प्रयोग आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण करके आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे नियमित रूप से बच्चों के होमवर्क की जांच करें और फीडबैक दें।

इस अवसर पर सोरगांव के सरपंच शशिधर भारती, संकुल समन्वयक डमरू दास पंत, संस्था के शिक्षक रमेश बघेल, चम्पेश्वर पाण्डेय,भूपेंद्र मरकाम सालेमेटा संकुल के समन्वयक परमेश्वर ठाकुर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here