
राहुल भोई महासमुंद…..
नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नगर पालिका महासमुंद के नियमित 80 कर्मचारी एक सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं..आज दूसरे दिन हड़ताल के उनके पास बातचीत करने अभी तक कोई भी नहीं आया है..कर्मचारियों की मांग है कि प्रत्येक माह के 1 तारीख को वेतन भुगतान करने का आदेश के बावजूद भी तीन-तीन माह का वेतन नहीं मिला है..जिससे उन्हें घरेलू काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है..अपनी समस्याओ को बताते हुए कर्मचारियों मे जीतेन्द्र महंती और सफाई कर्मचारी मामता बाई सेन्द्रे ने बताया की तीन माह का वेतन नहीं मिलने से उन्हें घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है..बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है..दुकानदार राशन नहीं दे रहा और लोन की किस्त भी जमा नहीं हो पा रही तरह – तरह की समस्याओं से हमें जूझना पड़ रहा है…गौरतलब है कि कर्मचारियों को अगर तीन माह का वेतन जल्द से जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह सभी तरह की सेवाएं बंद कर देंगे जिससे स्थिति गंभीर बन सकती है।
फिलहाल अभी कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण नगर की स्वच्छता जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सेवाएं एवं टैक्स जमा करने राशन कार्ड बनवाने वृद्ध और निराश्रित पेंशनर सत्यापन करवाने और जन्म मृत्यु का प्रमाण पत्र सहित अन्य टेबल वर्क से जुड़े कामकाज बाधित हुए हैं..
वही पुरे मामले पर नगर पालिका के अध्यक्ष ने फोन पर बताया की कर्मचारियों की मांगों से शासन को अवगत करा कर ध्यान आकृष्ट कराएँगे शासन में बैठे लोगों द्वारा हर माह के 1 तारीख को कर्मचारियों के वेतन भुगतान का आदेश तो दे दिया गया लेकिन वेतन देने के लिए किसी प्रकार का फंड उपलब्ध नहीं कराया गया और ना ही ऐसी व्यवस्था बनाई जिससे उनका भुगतान हो सके हमारी मांग है कि नगर पालिका के नियमित कर्मचारियों का वेतन भुगतान ट्रेजरी से किया जाए..गौरतलब है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पालिका में अपना काम लेकर आ रहे हितग्राहियों को बैरंग ही लौटना पड़ रहा है..वही आज अल्टीमेटम का अंतिम दिन है जिसके बाद से कर्मचारी अपनी पूरी सेवाएं बंद कर देंगे।



