HomeUncategorizedएंकर - नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नगर...

एंकर – नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नगर पालिका महासमुंद के नियमित 80 कर्मचारी एक सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.. मांग पूरी नहीं हुई तो सभी तरह के मुलभुत सुविधाओं पर पड़ेगा असर..

राहुल भोई महासमुंद….

नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नगर पालिका महासमुंद के नियमित 80 कर्मचारी एक सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं..आज दूसरे दिन हड़ताल के उनके पास बातचीत करने अभी तक कोई भी नहीं आया है.. कर्मचारियों की मांग है कि प्रत्येक माह के 1 तारीख को वेतन भुगतान करने का आदेश के बावजूद भी तीन-तीन माह का वेतन नहीं मिला है..जिससे उन्हें घरेलू काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है..अपनी समस्याओ को बताते हुए कर्मचारियों ने बताया की तीन माह का वेतन नहीं मिलने से उन्हें घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है..बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है..दुकानदार राशन नहीं दे रहा और लोन की किस्त भी जमा नहीं हो पा रही तरह – तरह की समस्याओं से हमें जूझना पड़ रहा है…गौरतलब है कि कर्मचारियों को अगर तीन माह का वेतन जल्द से जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह सभी तरह की सेवाएं बंद कर देंगे जिससे स्थिति गंभीर बन सकती है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES