
महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा-परसवानी रोड नहर मे आज सुबह एक व्यक्ति की अर्ध नग्न लाश को ग्रामीणों ने देखा जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सुचना महासमुंद पुलिस को दी..मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला..जहाँ प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है..शव करीब दो दिन पुराना भी बताया जा रहा है..जाँच मे मृत व्यक्ति के मुँह मे कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे हुए मिले जिससे पुलिस हत्या के मद्देनजर जाँच मे जुटी हुई है..हालांकि मृतक का चेहरा बुरी तरह खराब होने से से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है..फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है…


