मनीष कौशिक
मोहला:–सर्व सेन समाज ब्लॉक मोहला का चुनाव मंगलवार को हुआ स्थानीय सेन भवन में ब्लॉक पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई गई इसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए हेतराम भारद्वाज द्वारा एक मात्र नाम दाखिल करने के कारण उन्हें निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया वहीं उपाध्यक्ष पद पर बालमुकुंद शांडिल्य, सचिव मेघनाथ भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास, उप सचिव पप्पू लाल सेन, किशोरी लाल सेन सभा संचालन, सभी पदों में एक-एक नाम होने से उनके भी निर्वाचित होने की घोषणा की गई। जिसमें समाज के मदन लाल ठाकुर, गोपाल कौशिक, मनसुका कौशिक, दीपक ठाकुर, गेंदालाल भारद्वाज, मनीष कौशिक, कमलेश भारद्वाज, रोहित शांडिल्य, रोमन भारद्वाज, समाज के सभी प्रमुख उपस्थित रहे।





